Nalanda News: ‘सरकार नाम की कोई चीज नहीं है’, नालंदा में महिला से छेड़छाड़ की जघन्य वारदात पर भड़के पप्पू यादव
<p style=”text-align: justify;”>बिहार के नालंदा जिले में एक महिला के साथ सरेआम छेड़छाड़ कर उसे सड़क पर घुमाने के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस घटना पर सियासत तेज हो गई है. पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने मामले पर प्रतिक्रिया दी है.
<p style=”text-align: justify;”>पप्पू यादव ने कहा कि हम बच्ची के सवाल पर नालंदा जा रहे हैं. मेरे लिए वह महत्वपूर्ण है. घटना तो घटित हो चुकी है. उन्होंने कहा कि सरकार नाम की कोई चीज नहीं है. आरोप लगाया कि कहां क्या हो रहा है इससे सरकार को मतलब नहीं है. 
<h3 style=”text-align: justify;”>नालंदा की घटना पर भड़के सांसद
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले पर कहा कि महिला के प्राइवेट पार्ट से छेड़खानी करना, भीड़ के द्वारा वीडियो बनाना दुखद है. उन्होंने आगे कहा कि समाज ज्यादा गंदी सोच का हो गया है. बार-बार कहूंगा की समाज में जिस तरीके से 80-85 प्रतिशत सूखा नशा और अश्लील वीडियो देखने की प्रवृति और फिर बेटी को बेटी न समझना, समाज के अंदर इसका विरोध न करके आनंद लेना यह मेरे लिए बहुत दुखद बात है.
<h3 style=”text-align: justify;”>पप्पू यादव ने नेताओं पर साधा निशाना
<p style=”text-align: justify;”>इस दौरान उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद सत्ताधारी या विपक्ष के एक भी विधायक द्वारा पीड़ित महिला से मिलने न जाना यह महादुखद है. उन्होंने आगे कहा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वहां पहुंची थी, लेकिन बेटियों के लिए एक शब्द नहीं किया गया. बिहार में लगातार बेटियों के साथ घिनौनी हरकतें की जा रही हैं. इससे बड़ी घटना धरती पर क्या हो सकती है. 
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने आगे कहा कि बेटी जब कॉलेज में सुरक्षित नहीं, छात्रावास में सुरक्षित नहीं,गांव में सुरक्षित नहीं. उन्होंने आगे कहा कि नालंदा की घटना ने शर्मसार किया है. इस दौरान उन्होंने सरकार से कार्रवाई की मांग की है.
<h3 style=”text-align: justify;”>घटना का वायरल हुआ था वीडियो
<p style=”text-align: justify;”>घटना का एक कथित वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है. यह घटना कुछ दिन पहले नूरसराय क्षेत्र में हुई थी. पुलिस द्वारा अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
<p style=”text-align: justify;”>पुलिस ने लोगों से मामले से संबंधित कोई भी आपत्तिजनक या संवेदनशील सामग्री साझा नहीं करने की अपील की. पुलिस ने बताया कि ऐसी सामग्री प्रसारित करते पाए जाने वालों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
<h3 style=”text-align: justify;”>नालंदा के शीतला मंदिर में मची भगदड़ पर क्या कहा?
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने नालंदा के मंदिर में मची भगदड़ के मामले पर कहा कि कहा कि यह एक बार की घटना नहीं है ऐसा जहानाबाद में भी हो चुका है. बड़ी भगदड़ मची थी. देशभर में लगातार इस तरह की भगदड़ देखने को मिल रही है. 
<p style=”text-align: justify;”>मंदिर के प्रधान और प्रबंधक के जो तरीके भक्त के साथ जो लूट की प्रवृति है वह बिल्कुल अनैतिक तरीके से हो रही है. जिसका नतीजा होता है कि जल्दी दर्शन की वजह इस तरह की भगदड़ मच जाती है.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें: बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब कांड! 4 लोगों की मौत और कई बीमार, 2 ने गंवाई आंखों की रोशनी
<h3 style=”text-align: justify;”>नालंदा की घटना पर भड़के सांसद
<h3 style=”text-align: justify;”>पप्पू यादव ने नेताओं पर साधा निशाना
<h3 style=”text-align: justify;”>घटना का वायरल हुआ था वीडियो
<h3 style=”text-align: justify;”>नालंदा के शीतला मंदिर में मची भगदड़ पर क्या कहा?