JDU के 68 विधायक नहीं चाहते BJP का CM:97% विधायक बोले- निशांत CM बनें, सम्राट चौधरी के नाम पर सिर्फ 2 MLA राजी
बिहार में JDU के 85 में से 68 विधायक नहीं चाहते कि नीतीश कुमार की जगह BJP का CM बने। वे नीतीश के बेटे निशांत कुमार को CM बनाने के पक्ष में हैं। सिर्फ 2 विधायकों ने कहा कि डिप्टी CM सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। नीतीश कुमार राज्यसभा जा चुके हैं, बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसकी तलाश में दैनिक भास्कर ने JDU के सभी 85 विधायकों तक पहुंचने की कोशिश की। 70 बात करने को राजी हुए। बाकी 15 में से 8 के फोन नहीं लगे, 7 चुप रहे। हमने विधायकों से ये 5 सवाल पूछे थे… पहला सवाल सर्वे में शामिल 70 विधायकों में से 97% इसके लिए तैयार नहीं हैं। उनकी एकराय है कि बिहार का अगला CM सिर्फ नीतीश कुमार तय करेंगे। 3% BJP के CM पर राजी है। विधायकों की राय: नीतीश ही तय करें CM दूसरा सवाल सर्वे में शामिल 70 विधायकों में से 97% विधायक निशांत को CM बनाना चाहते हैं। उनका कहना है कि 20 साल से CM पद JDU के पास है, आगे भी रहना चाहिए। विधायकों की राय: CM पद JDU के पास ही रहे तीसरा सवाल
97% विधायक इसके लिए तैयार नहीं हैं। 70 में से सिर्फ दो विधायकों की तरफ से हां हैं। विधायकों की राय: निशांत नहीं, तो सम्राट सही चौथा सवाल करीब 20% विधायक चाहते हैं कि नीतीश बिहार के CM बने रहें। हालांकि विधायकों के एक धड़े ने मान लिया है कि नीतीश दिल्ली की सियासत करेंगे। विधायकों की राय: नीतीश CM बने रहें तो अच्छा पांचवां सवाल 100% विधायक मानते हैं कि नीतीश कुमार के साथ कोई साजिश नहीं कर सकता। वे राजनीति के कच्चे खिलाड़ी नहीं हैं। वे अपनी मर्जी से राज्यसभा जा रहे हैं। न तो कोई उन्हें जबरन CM की कुर्सी से उतार सकता है और न ही साजिश के तहत CM से सांसद बना सकता है। विधायकों की राय: नीतीश के साथ कोई साजिश नहीं कर पाएगा JDU विधायकों से बातचीत में एक चीज साफ नजर आई कि पावर शिफ्टिंग की प्राेसेस में विधायकों को संयमित रहने की हिदायत दी गई है। BJP से CM बनाने पर 90% विधायकों ने या तो बोलने से इनकार कर दिया या उनके जवाब एक जैसे थे। BJP की सरकार पर सभी विधायकों ने माना कि इसका फैसला उन्होंने टॉप लीडरशिप पर छोड़ दिया है। कदवा से विधायक दुलाल चंद गोस्वामी ने कहा कि बिहार में NDA का गठबंधन है। नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़े थे, उनका फैसला सभी को स्वीकार करना होगा।