Blog
Bihar News: बिहार में बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, सराकार ने 384 परियोजनाओं को दी 1117 करोड़ की मंजूरी
Spread the love
<p style=”text-align: justify;”>बिहार में मॉनसून से पहले बाढ़ सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बिहार सरकार ने 1117 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है, जिसे 384 परियोजनाओं पर खर्च किया जाएगा. जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में जरुरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए.
<h3 style=”text-align: justify;”>तटबंधों की सख्त निगरानी के दिए गए आदेश
<p style=”text-align: justify;”>मंत्री विजय चौधरी ने तटबंधों की सख्त निगरानी के आदेश देते हुए अभियंताओं को मौके पर जाकर निरीक्षण करने को कहा. साथ ही कटाव निरोधक कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने और स्थानीय प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाकर सभी संवेदनशील क्षेत्रों में मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं के कार्यान्वयन में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल इसकी जानकारी दी जाए.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”background-color: #f8cac6;”><a style=”background-color: #f8cac6;” title=”‘नीतीश कुमार की ऐसी असम्मानजनक विदाई…’, तेजस्वी यादव के बयान से सियासी बवाल तय” href=”https://www.abplive.com/states/bihar/tejashwi-yadav-reaction-on-giving-z-plus-security-to-nitish-kumar-bihar-politics-3109912″ target=”_self”>’नीतीश कुमार की ऐसी असम्मानजनक विदाई…’, तेजस्वी यादव के बयान से सियासी बवाल तय
<h3 style=”text-align: justify;”>एम्स को बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिए 92.66 करोड़ की स्वीकृति 
<p style=”text-align: justify;”>दरभंगा एम्स परिसर को बाढ़ और भारी बारिश से सुरक्षित रखने के लिए 92.66 करोड़ रुपये की एक विशेष योजना को भी स्वीकृति मिली है, जिसके तहत एम्स के चारों ओर मजबूत रिंग बांध का निर्माण किया जाएगा. इसके साथ ही जल निकासी के लिए ड्रेनेज चैनल, पंप हाउस और सम्प का निर्माण भी किया जाएगा. बैठक में 30 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली पांच परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई.
<p style=”text-align: justify;”>यह बैठक बिहार राज्य बाढ़ नियंत्रण परिषद की 66वीं बैठक थी, जो गुरुवार (2 अप्रैल) देर शाम पटना में आयोजित हुई, जिसमें मंत्री के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. इस दौरान परिषद को पिछले साल 5 मई को हुई 65वीं बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की स्थिति से भी अवगत कराया गया.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”background-color: #f8cac6;”><a style=”background-color: #f8cac6;” title=”Bihar Politics: ‘शर्म आनी चाहिए कि…’ चिराग पासवान ने कहा- केरल में बिहार को बदनाम कर रहे तेजस्वी यादव” href=”https://www.abplive.com/states/bihar/bihar-politics-chirag-paswan-attacks-on-tejashwi-yadav-says-he-is-defaming-bihar-in-kerala-3109866″ target=”_self”>Bihar Politics: ‘शर्म आनी चाहिए कि…’ चिराग पासवान ने कहा- केरल में बिहार को बदनाम कर रहे तेजस्वी यादव