‘भोपाल’ नाम से भ्रम? VIT यूनिवर्सिटी पर NHRC सख्त, UGC-सरकार को नोटिस
सीहोर स्थित VIT यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों में है. NSUI की शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भ्रामक प्रचार के आरोपों को गंभीर मानते हुए UGC और मध्यप्रदेश सरकार से जवाब मांगा है. आरोप है कि ‘भोपाल’ नाम का उपयोग कर छात्रों को भ्रमित किया जा रहा है. अब इस मामले में जांच के बाद सख्त कार्रवाई हो सकती है.
