अनंत सिंह ने किया महादंगल का आयोजन, बिहार में अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम, पहलवानों का दिखेगा जलवा
<p style=”text-align: justify;”>मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव लदावां में आज (शुक्रवार, 3 अप्रैल) को महादंगल का आयोजन रखा गया है. इस दंगल की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. अनंत सिंह आज सुबह से ही अपने समर्थकों के साथ अखाड़े के पास मॉनिटरिंग करते दिखे और दिशा निर्देश भी लोगों को दे रहे थे. अनंत सिंह के सामने घुड़सवार दंगल के लिए तैयारी करते दिखे और घोड़े के पीछे-पीछे अनंत सिंह भी मुआयना करते दिखे.
<p style=”text-align: justify;”>बिहार में पहली बार इतने बड़े स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता देखने के लिए देश भर से हजारों लोग यहां पहुंच रहे हैं. इस दंगल में देश-विदेश के कई नामी पहलवान एक-दूसरे से भिड़ेंगे और कुश्ती के अखाड़े में मल्ल युद्ध करते हुए दिखाई देंगे.
<p style=”text-align: justify;”>अलग-अलग देशों से आ रहे पहलवान
<p style=”text-align: justify;”>बिहार केसरी विवेका पहलवान की प्रथम पुण्यतिथि पर यह आयोजन अनंत सिंह करवा रहे हैं. बताया गया है कि इसमें ईरान, जॉर्जिया और देश के कई राज्य के चर्चित पहलवान यहां पहुंच रहे हैं. ईरान के हामिद, इरफान और जलाल, जॉर्जिया से टेड्डू पहलवान, दिल्ली से कलवा पहलवान और जॉन्टी गुर्जर समेत उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के नामी पहलवान कुश्ती स्टाइल में मल्ल युद्ध करते दिखेंगे.
<p style=”text-align: justify;”>लाल मिट्टी से तैयार अखाड़ा
<p style=”text-align: justify;”>आयोजन के लिए खास तौर पर पारंपरिक अखाड़ा तैयार किया गया है, जिसमें लाल मिट्टी के साथ हल्दी, नीम और सरसों का तेल मिलाकर उसे पहलवानों के अनुकूल बनाया गया है. दंगल का आयोजन विवेका पहलवान की स्मृति में किया जा रहा है, जो बिहार केसरी खिताब जीत चुके थे और अनंत सिंह के रिश्तेदार थे. 
<p style=”text-align: justify;”>हालांकि कभी एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन रहे अनंत सिंह और विवेका पहलवान के बीच इतनी गहरी रंजिश थी कि दोनों के बीच कई बार गोलियां तक चली थीं लेकिन समय के साथ दोनों के रिश्तों में नरमी आई. 
<p style=”text-align: justify;”>महादंगल में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी पहलवान हिस्सा ले रहे हैं. इसमें भारी भीड़ आने की उम्मीद है. आयोजन स्थल पर आने वाले लोगों के लिए भोजन और पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है. 
<p style=”text-align: justify;”>अलग-अलग देशों से आ रहे पहलवान
<p style=”text-align: justify;”>लाल मिट्टी से तैयार अखाड़ा